बदायूं: हर किसी की जुवां पर सवाल.. कौन होगा चेयरमैनी के टिकट का हकदार
जिला स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक में चेयरमैन के लिए तय किए आठ नाम
बदायूं, अमृत विचार: निकाय चुनाव की प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। राजनीतिक पार्टियां भी अपनी तैयारी में जुटी हैं। नगर पालिका बदायूं में चेयरमैन पद के लिए बाकी पार्टियों के प्रत्याशी लगभग तय हैं। मगर भाजपा में टिकट के लिए सबसे ज्यादा खींचतान मची है। बुधवार को हुई जिला स्क्रीनिंग ने तीन घंटे की माथापच्ची के बाद सात-आठ नाम तय करके स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे हैं।
ये भी पढ़ें - बदायूं: जिले में मंडरा रहा कोरोना का खतरा, पड़ोस के जिलो में निकल रहे कोरोना संक्रमित
आगे की माथापच्ची क्षेत्रिय कमेटी और फिर प्रदेश कमेटी को करना हैं। शहर में माननीय और जिले के बड़े नेताओं की टिकट मांगने से खींचतान ज्यादा बढ़ गई है। जिले की बाकी नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी तीन से पांच नाम चयनित किए गए हैं। जिले में सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद पद के लिए चुनाव होंने हैं। सत्ता में होने की वजह से भाजपा से टिकट मांगने वालों की लाइन लंबी है।
सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 145 आवेदन आए हैं। नगर पालिका बदायूं से चेयरमैन पद के लिए 14 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनके अलावा कुछ नाम तीन दिन पहले हुई स्थानीय की बैठक में सामने आए थे। इसके अलावा नगर पालिका दातागंज से 12 उझानी से 10, सहसवान से 8, बिल्सी से 7 और ककराला से 3 लोगों ने आवेदन किए हैं।
नगर पंचायत उसावां से चेयरमैन पद के लिए 10 कछला व वजीरगंज से 8-8, रुदायन, इस्लामनगर व अलापुर से 7-7, सैदपुर से 6, कुंवरगांव से 5, दहगवां से 4, सखानू, गुलड़िया, मुड़िया व फैजगंज से तीन-तीन और उसहैत दो आवेदन आए हैं। भाजपा में टिकट फाइनल करने के लिए चार स्थानीय, जिला, क्षेत्रीय और प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई गई हैं।
बुधवार को भाजपा की जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक हुई। इसमें दोनों सांसद, तीनों विधायक, एमएलसी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव प्रभारी, चारों जिला महामंत्री दोनों क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी समेत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को छोड़कर लगभग सभी बड़े नेता शामिल रहे।
बैठक में सबसे पहले नगर पालिका परिषद बदायूं के चेयरमैन के टिकट को लेकर हुई, जिस पर सबसे ज्यादा माथापच्ची करने पड़ी। दरसअल बदायूं से चेयरमैन के लिए निवर्तमान चेयरमैनन, एक विधायक, एक पूर्व विधायक, जिले के एक बड़े पदाधिकारी अपने परिवार वालों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इनके अलावा कई ऐसी महिला पेतस टिकट मांग रही हैं, जो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं।
वहीं सबके बड़ी चुनौती पार्टी की साख बचाने की है। माना जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन फातिमा रजा सपा की प्रत्याशी बन सकती हैं। भाजपा का उनके मुकाबले जिताऊ प्रत्याशी होना चाहिए। टिकट की लाइन में बड़े नेता होने की वजह से बैठक में कोई एक-दूसरे खुलकर काट भी नहीं कर सका। इसलिए जिला स्क्रीनिंग कमेटी को अपनी सूची में सात-आठ नाम रखने पड़े।
इसके अलावा जिला स्क्रीनिंग कमेटी को कुछ जददोजहद दातागंज नगर पालिका के नाम चयन करने को लेकर करने पड़ी। वजह वहां के दो माननीयों के बीच चल रही खींचतान रही। बाकी सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों से तीन-चार या पांच नाम चयनित किए गए है। जिला कमेटी द्वारा भेजी गई सूची में से क्षेत्रीय स्क्रीनिंग कमेटी आने स्तर से नामों का चयन करके प्रदेश कमेटी को भेजेगी।
ये भी पढ़ें - बदायूं : छोटे सरकार के उर्स में उमड़ी जायरीन की भीड़
