बहराइच: बेटे को बचाने दौड़ी मां पर दबंगों ने किया लाठी से हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के कहारनपुरवा गांव निवासी एक महिला अपने बेटे को बचाने के लिए गई तो दबंगों ने वृद्ध महिला पर लाठी से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कहारनपुरवा गांव निवासी ननकुन्ने पुत्र मिश्री लाल गुरुवार गांव से होकर गाय चराने ले जा रहा था। 

गाय बब्बू के खेत की मेढ़ से होकर निकलने लगी। जिस पर बब्बू सहित तीन हमलावरों ने ननकुन्ने को लाठियों से पीटा। बेटे को पिटता देख मां कुन्नी  (70) उसे बचाने दौड़ी, तो हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा। ननकुन्ने ने बताया कि उसकी मां का गला दबा दिया, जिससे उसके मां की मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 

पुलिस केस दर्ज न कराने को दवाब बनाती रही। काफी जद्दोजहद के बाद देर शाम शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसएचओ श्याम देव चौधरी ने बताया कि हत्या का निराधार आरोप लगाया जा रहा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। कुछ लोग गिरने से मौत की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Asad-Ghulam Encounter: एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के पास से मिले ये विदेशी हथियार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात