अयोध्या: रुदौली में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' का आगाज, दिखाया डेमो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली, अयोध्या, अमृत विचार। गर्मी में मौसम के शुष्क रहने व वातावरण का तापमान अधिक होने के कारण अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही से जान माल के नुकसान का कारण बन जाता है। थोड़ी सी सतर्कता से आग की बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। इसको लेकर अग्निशमन विभाग द्वारा आम लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आगाज शुक्रवार को किया गया।

प्रथम दिन शुक्रवार को भेलसर चौराहे पर कर्मियों के साथ ही आम लोगों को आग लगने पर बचाव के उपायों का दमकल कर्मियों ने डेमो दिखाए। 14 से 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह की जानकारी देते प्रभारी अग्निशमन केंद्र रुदौली सुधीर कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। 

ad1

दरअसल, पेट्रोल अपने आप में ज्वलनशील पदार्थ होने के साथ ही गर्मी में काफी तेजी से वाष्पित होता रहता है। ऐसे में दूर से भी चिंगारी मिलते ही आग तेजी से लगती है तथा उस पर काबू पाना कठिन हो जाता है। इसके तहत शुक्रवार को यूनिवर्सल एमईपी इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड स्टोर यार्ड के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह के अलावा फायरमैन सद्दाम हुसैन, राम बहादुर व शिवानंद यादव सहित सदस्यों द्वारा भेलसर चौराहे पर आग लगने के कारणों तथा आग लगने पर बचाव के उपायों का डेमो दिखाया गया। 

इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कर्मियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी गई। फायर स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन विभिन्न इलाके के लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-शेरों वाले काम करने वाला, अपने बाप का शेर, माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का “यूपी पुलिस ने किया शिकार”

संबंधित समाचार