Video: बेंगलुरु पहुंचे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स को दिया सरप्राइज... बोले- 'मैं अच्छे से रिकवर हो रहा हूं'
बेंगलुरू। खराब दौर से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के इस सत्र में ऋषभ पंत की कमी बुरी तरह खल रही है और उसके इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि वह दिन प्रतिदिन बेहतर महसूस कर रहे हैं।
पंत पिछले साल दिसंबर में दिल्ली. देहरादून हाइवे पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अच्छे से रिकवर हो रहा हूं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं । मैं यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी आया हूं और दिल्ली कैपिटल्स टीम भी यहां है तो मैं टीम से मिला।’’
𝙈𝙮 𝙝𝙚𝙖𝙧𝙩 𝙖𝙣𝙙 𝙨𝙤𝙪𝙡 𝙞𝙨 𝙖𝙡𝙬𝙖𝙮𝙨 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝘿𝙚𝙡𝙝𝙞 ❤#RP17 is our reason to smile this Friday evening 🤗#YehHaiNayiDilli #IPL2023 @RishabhPant17 pic.twitter.com/0RflJVgqFv
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 14, 2023
पंत ने यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली के मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खिलाड़ियों से मुलाकात की । उन्होंने कहा ,‘‘ मैने देखा कि टीम कैसे अभ्यास कर रही है । मुझे इसकी कमी खल रही है लेकिन मेरा दिलोदिमाग टीम के साथ है । मैं उन्हें अगले मैच के लिये शुभकामना देता हूं।’
ये भी पढ़ें:- IPL 2023 : राहुल तेवतिया ने बढ़ाया यश दयाल का हौसला, कहा- टीम में कोई भी आपको बुरा महसूस नहीं कराएगा
