लखनऊ समेत कई शहरों में छाए हल्के बादल, किसानों को सता रही फसल की चिंता
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी समेत आस-पास के शहरों हरदोई, सीतापुर, उन्नाव में शनिवार सुबह से आसमान में हल्के बादल दिख रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की सम्भावना नहीं जताई है। इसके बावजूद गेंहू की कटाई कर रहे किसान फसल की भीगने की चिंता जता रहे हैं।
हल्के बादलों से कोई खास असर गर्मी पर नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग की तरफ से इसी प्रकार की स्थिति अगले 15 दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है। आसमान में दिखते बादलों के असर के कारण लोगों को अप्रैल माह में लू जैसी स्थिति बनती नहीं दिखेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अगले 15 दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
ये भी पढ़ें - कब्रिस्तान पहुंची दो महिलाओं से पूछताछ शुरू, कोर्ट में अतीक की अर्जी से पहले ही दफनाया गया असद का शव
