वाराणसी में बैंक मित्र के बैग से दिन दहाड़े उड़ाए डेढ़ लाख रुपये, CCTV फुटेज देख जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। लंका थाना क्षेत्र के नुआंव सब्जी मंडी में शनिवार की दोपहर मशरूम खरीदने गये बैंक मित्र विवेक कुमार सिंह के बैग से किसी टप्पेबाज ने डेढ़ लाख रूपये उड़ा दिये। बैंक मित्र को इसकी जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंचा। बैग उतारते ही चेन खुली देख उसके होश उड़ गए। इस मामले में विवेक ने लंका थाने को सूचना दी है। पुलिस ने  मंडी पहुंचकर मामले की जांच की। 

बाबतपुर मंगारी का रहनेवाला विवेक कुमार सिंह लंका थाना क्षेत्र के भगवतीपुर टिकरी गांव में अपने ननिहाल में रहता है। उसने बताया कि सुबह वह स्कूटी से यूनियन बैंक की सुसवाही शाखा पहुंचा। वहां से उसने चेक से ढाई लाख रूपये निकाले और रूपयों को पिट्ठू बैग के पाकेट में रख लिया। इसके बाद विवेक नुआंव सब्जी मंडी में मशरूम लेने पहुंचा तो वहां भीड़ बहुत थी। उसका कहना है कि वह स्कूटी से उतरा नहीं। उसे मशरूम नही मिला तो घर चला गया। 

जैसे ही बैग उतारा तो देखा कि चेन खुली हुई है। बैंक पाकेट में सिर्फ एक  लाख रूपये हैं और डेढ़ लाख रूपये गायब हैं। तब जाकर विवेक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची। सब्जीमंडी में जाकर उससे घटनाक्रम के बारे में पूछा। पुलिस बैंक मित्र के बयान के आधार पर वह उचक्के की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

ये भी पढ़ें -सीतापुर में कैदियों ने की भूख हड़ताल, जेल प्रशासन पर लगाया साथी की हत्या का आरोप  

संबंधित समाचार