लखनऊ: मकान कब्जाने की नीयत से दबंगों ने अपनी ने बहन पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। सआदतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत अम्बरगंज में पुश्तैनी मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से दबंगों ने अपनी बहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बहन के घर में घुसकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
सआदतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत नासिर बिल्डिंग अम्बरगंज निवासिनी तसलीम फातिमा ने अपने भाई मोहम्मद नादिर, भाभी नफीस फातिमा भतीजे मोहम्मद फाजिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तसलीम ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां का निधन हो गया। वह अपनी बहन के साथ मायके में रहती हैं।
आरोप है कि भाई मोहम्मद नादिर पत्नी नफीस फातिमा भतीजे मोहम्मद फाजिल खान के संग मिलकर पुश्तैनी मकान पर कब्जा करना चाहता है। गत 28 मार्च शाम चार बजे नादिर पत्नी और बेटे को लेकर बहन के पास पहुंचा। जिसके बाद आरोपी मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को घर खाली करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
इस सम्बन्ध में पीड़िता ने सआदतगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के आदेश पर सआदतगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीरधाराओं में मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: छह माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर शौहर ने मारी लात, केस दर्ज
