लखनऊ: पुरानी रंजिश में युवक को तमंचे की बट से पीटा, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत हैवत मऊ मवैया में गुरुवार पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और तमंचे की बट से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पीजीआई थाने में लिखित शिकायत देते हुए पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पीजीआई प्रभारी निरीक्षक राना राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, हैवत मऊ मवैया निवासी दर्शन कुमार ने पंचम खेडा के रहने वाले राजकुमार, वीरू, रघुनंदन, धर्मेंद्र और प्रदीप के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार दोपहर आरोपी उनके घर के नजदीक खड़े होकर दोस्त विजय पाल से अभद्रता कर रहे थे। 

पीड़ित ने बताया कि एक मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर दबंग विजयपाल से मारपीट करने लगे। इसी हमलवारों ने धारदार हथियार से विजय पाल पर हमला कर दिया। दोस्त को पिटता देख पीड़ित बीच-बचाव करने लगा तो हमलावारों ने पीड़ित को भी नहीं बक्शा। 

आरोप है कि हमलवारों ने पीड़ित के सिर पर तमंचे की बट और लोहे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा होता देख स्थानीय लोग हमलावरों की तरफ दौड़े तो आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मकान कब्जाने की नीयत से दबंगों ने अपनी ने बहन पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार