लखनऊ : डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सेवा शिखर सम्मान से किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। अंगदान को लेकर आम जन मानस को जागरुक करने और चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये अभिनव योगदानों के लिए एसजीपीजीआई स्थित अस्पताल प्रशासन के प्रमुख डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सेवा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. राजेश हर्षवर्धन को यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रदान किया है। इससे पहले भी चिकित्सा और अंगदान के क्षेत्र में किये गये कार्यों को लेकर डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सम्मानित किया जा चुका है।

दरअसल, शनिवार को खुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल सोसायटी की तरफ से गोमती नगर स्थित  बुध्धा शोध संस्थान के सभागार में सेवा शिखर सम्मान समारोह- 2023 आयोजित किया गया। इस समारोह में  मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन की असल पूँजी होती है, जिसकी सुविधा मुहैया कराने में यह संस्थाएं जुटी हैं, जो कि सराहनीय है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सम्मानित लोगों की जिम्मेदारी अब और बढ़ जाती है कि वह और मनोयोग से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। 

यह भी पढ़ें : Ateeq-Ashraf Murder Case: अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आपके स्कूल कभी भी पहुंच सकते हैं सीएम योगी, इन 10 बिंदुओं का हमेशाम रखें ध्यान
सर्वोदय विद्यालयों का UP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन: हाईस्कूल में 99.19% और इंटर में 99.03% पास प्रतिशत, गाजियाबाद की छात्राओं ने जिले में बनाई टॉप मेरिट
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर छाया LSG का जादू: केन विलियम्सन, अर्जुन तेंदुलकर समेत स्टार खिलाड़ियों ने फैंस के साथ की यादगार मुलाकात
Bareilly: जल्द तैयार होगा 35 गांवों का मास्टर प्लान...299 गांव तक फैलेगा BDA का दायरा
10 जिलों में 1270 करोड़ से बनेंगी 15 परियोजनाएंः बिल्डर निर्मित करेंगे 3102 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयां, लिस्ट में ये जिले शामिल