हल्द्वानीः पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुटी BJP, कमलुवागांजा में चलाया सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आगामी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सबसे निचले स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। कमलुवागांजा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ऐसी ही सदस्यता बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के साथ तमाम महिलाओं और पुरुषों को पार्टी से जोड़ा। नए लोगों का पार्टी में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया है। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण बैठक कमलुवागांजा रोड कुसुमखेड़ा स्थिति एक बैंक्वेट हाल में आयोजित की गई और इस बैठक की अध्यक्षा लामाचौड़ मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे की। 

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की मौजूदगी में दर्जनों महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में अल्का पंवार, चंद्रा आर्या, भगवानपुर, कमला पंत, रेनु शर्मा, पूर्व सैनिकों में सुबेदार राजेंद्र मेहरा, कुंदन गड़िया, कपिल त्रिपाठी, भरत खनका, पूर्व सैनिक सुबेदार बसंत गैड़ा, देवेन्द्र राणा, शुभम पांडे, जगदीश तिवारी, राजेंद्र बिष्ट, यशवंत बसेड़ा, संजय तिवारी, ओंकार सिंह, लखन टाकुली, अजय पाल सिंह, कार्तिक पांडे थे। 

इस अवसर पर लामाचौड़ मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा, मंडल महामंत्री संदीप सनवाल, चंद्र प्रकाश आर्या, मंडल सोशल मीडिया संयोजक कैप्टन सोबन सिंह भड़, मंत्री पंकज जोशी, रंजीत औलख, गीता पांडे, जिला किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य नवीन शर्मा, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निशांत वर्मा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश पांडे आदि थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग समेत पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी 

संबंधित समाचार