बस्ती: अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बने नोमान अहमद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती। कांग्रेस नेता नोमान अहमद को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह विशेन की सहमति से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नोमान अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, पूरा प्रयास होगा कि इस पर खरा उतरूं। 

नोमान अहमद को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, साधूशरन आर्य, अरुण पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, सुधीर यादव, सलाहुद्दीन, उदयराम यादव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, गंगा प्रसाद मिश्र, सोनू लाला, फरमान अहमद, जहीर अहमद, मो. रिजवान, नफीस अहमद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त है की है।

ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf Hatyakand : अयोध्या में बोले विनय कटियार- रामजी का नाम लो और मुक्ति पाओ

संबंधित समाचार