Corona Returns: 156 नए मरीज मिले, 75 ने दी कोरोना को मात
अमृत विचार, लखनऊ। कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को भी 156 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, 75 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच करा रही है। सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह मरीज रेडक्रास में 5, सिल्वर जुबली-6, इंदिरानगर-9, टूडियागंज-11, सरोजनीनगर-17, एनकेरोड-18, आलमबाग-20, चिनहट-20, अलीगंज-26 इत्यादि क्षेत्रों के है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 75 मरीजों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पाई है। वर्तमान में सक्रिय केस बढ़कर 798 हो गए हैं। इसके अलावा सभी अस्पतालों को कोविड के लक्षण वाले अधिक से अधिक मरीजों की जांच कराने को कहा गया है। अस्पतालों में कोविड संक्रमितों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: रोडवेज को 6 डिपो में राजधानी बसों से आ रही सबसे अधिक आय
