टॉलीवूड फिल्म 'MAYAA' का संगीत रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। राजर्षी दे निर्देशित माया का संगीत रिलीज कर दिया गया है। डीएसआर एांटरटेनमेंट हाउस प्रस्तुत और देवदास बनर्जी और रोफहत बनर्जी द्वारा निर्मित फिल्म माया में बंगाल के 19 शीर्ष कलाकार नजर आयेंगे। इस फिल्म में बांग्लादेश के सुपर स्टार राफिथ राशिद मिथिला की अहम भूमिका है, यह भारत में उनकी पहली फिल्म है।

इस फिल्म में तनुश्री चक्रवर्ती, ऋचा शर्मा, कोनीनिका बैनर्जी, सुदीप्त चक्रवती, रानीता दास, रतश्री दत्ता, देवलीना कुमार, सुदीप्त बनर्जी, सयांतनी गुहाकूटा, कमलेश्वर मुखर्जी, गौरव चक्रवर्ती, गौरव चटर्जी, राहुल, अरुणोदय बनर्जी, अनिध चटर्जी, इशान मजूमदार, रोहित बनर्जी, आशिम रॉय चौधरी औरकान सिंह सोढ़ा ने मुख्य भूमिका निभायी है। 

इस फिल्म का संगीत रनाजय भट्टाचार्य ने तैयार किया है। फिल्म के गीतोां को रूपांकर , सोमलता और उजान ने गाया है। यह फिल्म इस समर को रिलीज हो रही है। फिल्म का संगीत सारेगामा पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:- फिल्म छत्रपति में काम करेंगी नुसरत भरुचा, बोलीं- मैं बेहद उत्साहित हूं, लेकिन...

संबंधित समाचार