बस पलटने से युवती सहित दो लोगों की मौत, 29 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से उसमें सवार एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी मोतीलाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां से चार गंभीर घायलों को अजमेर भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निरमा खारोल (17) और चेतन रेगर (40) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बस चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

ये भी पढे़ं- अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र की नीतियों को लेकर PM मोदी की आलोचना, सुनाई चौथी पास राजा की कहानी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात