अयोध्या: सीएचसी में उड़ रहा है कोविड गाइड लाइन का माखौल, नहीं बरत रहे एहतियात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी अस्पतालों में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों को छोड़कर ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही अस्पताल में आ रहे हैं। 
  
सीएचसी मिल्कीपुर में रोजाना लगभग 200 से 300 तक मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को कोविड-19 की गाइडलाइन की हकीकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पर देखने को मिली।  16 अप्रैल को रविवार होने के चलते 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं इलाज एवं जांच कराने सीएचसी मिल्कीपुर पहुंची थी। इलाज कराने आई महिलाओं में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल रहा और न ही किसी के द्वारा मास्क लगाया गया था। डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स ने मास्क लगा रखा था। जबकि मरीज और तीमारदार मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का दावा कर रहा है। 

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन यादव का कहना है कि गर्भवती महिलाओं तथा उनके साथ आए लोगों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है। लेकिन कोई नहीं लगा रहा है तो जबर्दस्ती नहीं की जा सकती है।


ये भी पढ़ें -विश्व हेरिटेज नगरी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या 

संबंधित समाचार