विश्व हेरिटेज नगरी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

16 प्राचीन मठ-मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धार 

अयोध्या, अमृत विचार। राममंदिर निर्माण के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित कर रही है। यहां के सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक 16 मठ-मंदिर को चिह्नित कर उनका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। वहीं प्राचीन कुंडों को भी उनकी गरिमा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। 
   
पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अयोध्या को हेरटेज नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों को चिह्नित कर उनका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसमें सुग्रीवकिला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर, दिगंबर अखाड़ा समेत अन्य मंदिर है। अयोध्या के प्राचीन हनुमान कुंड, सूर्य कुंड, अग्नि कुंड, खुर्ज कुंड जैसे प्रमुख कुंडों का भी जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की प्राचीन परंपरा में शामिल 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित करने के साथ यात्री सुविधाओं को भी तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बीते वर्षों में अयोध्या को धरोहर नगरी घोषित करने के लिए यूनेस्को ने 10 मानक निर्धारित किए थे। जिसके आधार पर बनी 400 पृष्ठ की रिपोर्ट में अयोध्या 7 मानकों पर खरी उतरी है। जिसकी एक रिपार्ट 2019 में यूनेस्को भेजा गया था। जिसके बाद वहां के कुछ सदस्य सर्वप्रथम परखने अयोध्या आ चुके हैं।

14 - 2023-04-17T182043.944


पहली बार 2017 में हुआ था प्रयास 
अयोध्या को हेरिटेज नगरी के रूप में घोषित करने का प्रयास पहली बार 2017 में शुरू हुआ। अवध विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति मनोज दीक्षित व अयोध्या के आशीष मिश्रा की ओर से प्रदेश व केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद पहली बार आयोजित दीपोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत हेरिटेज वाक से गई थी। आशीष मिश्रा बताते हैं कि पहली बार हेरिटेज वाक का कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था। इस दौरान अयोध्या के हनुमानगढ़ी, कनक भवन, अशर्फी भवन, झुनकी घाट, सद्गुरु सेवा सदन, लक्ष्मण किला, राम की पैड़ी के राष्ट्रीय विभिन्न प्राचीन मंदिरों का दर्शन कराया गया था। उन्होंने बताया कि इसी को देखते आज प्रदेश सरकार लगातार इस दृष्टि से कार्य कर रही है। प्राचीन मंदिरों जीर्णोद्धार कराए जाने के साथ राम की पैड़ी स्थित सभी मंदिरों को एक रंग में रंगने का कार्य हो रहा है। फसाद लाइटिंग से सुंदरीकरण हो रहा है। कहा कि आने वाले वर्षों में यह विश्व हेरिटेज नगरी के रूप में विकसित होगी।

वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में चिह्नित करने वाले 10 मानक
- मानव रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व
- वास्तुकला एवं स्मारकों में निहित मानव मूल्य
- सांस्कृतिक परंपरा की प्राचीनता एवं निरंतरता
- भू-दृश्य एवं वास्तु की उत्कृष्टता
परंपरागत निवास स्थल
- सांस्कृतिक उत्तरजीविता
- जीवंत परंपरा एवं अमूर्त धरोहर
- प्राकृतिक सुंदरता
- पारिस्थितिकी
- जैव विविधता

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट: जिला प्रशासन से ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का हल निकालने को कहा

संबंधित समाचार