Kichcha News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने गोकशी की सूचना पर छापामार कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए।पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम चेकिंग के लिए गई थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम शहदोरा थाना पुलभट्टा निवासी हमजद खान साथियों के साथ ग्राम शहदोरा क्षेत्र में तालाब किनारे गोकशी कर रहा है। 

टीम ने ग्राम शहदोरा क्षेत्र में तालाब किनारे दबिश देकर गोकशी कर रहे एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य तीन तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ग्राम शहदोरा निवासी हमजद खान को हिरासत में ले लिया। जबकि मौके से फरार आरोपियों की पहचान ग्राम शहदोरा पुलभट्टा निवासी खलील अहमद, आसिफ एवं सरताज के रूप में हुई है। 

पुलिस ने ढाई कुंतल गोमांस सहित एक सूजा, एक लकड़ी का गुटखा, एक चापड़, दो छूरा बरामद कर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि गोकशी में लिप्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सत्संग के लिए लगाए टेंट को कोतवाल ने हटाने किया प्रयास, धरने पर बैठ गये विधायक जी... जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार