आज का राशिफल। 18 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। किसी को भी कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृष

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

मिथुन

आज आप सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे, लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा।

कर्क

आज आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज टालमटोल के कारण आप अवसरों से चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुंचाएंगे।

कन्या

आज बड़ा व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं।

तुला

आज अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज व्यापार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे।

धनु

आज मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें।

मकर

आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

कुंभ

आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसलिए सोच समझ कर बातें करें। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए।

मीन

आज अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समाज में आपकी छवि निखरेगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।