Roorkee News: सीओ चकबंदी के पेशकार को विजिलेंस की टीम ने आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। सोमवार को रुड़की में विजिलेंस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने सीओ चकबंदी के कार्यालय में छापा मार कर सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने एक बंद कमरे में पूछताछ की। 

जानकारी के अनुसार, सीओ चकबंदी के पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद उस ग्रामीण ने रिश्वत लेने की विजिलेंस की टीम से की। 

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने अपना जाल बिछाया और आरोपी को विजिलेंस की टीम शाम लगभग साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी ऑफिस के बाहर वकालों और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें- Nainital News: कार पर गिरा विशालकाय पेड़, हादसे के समय कार में नहीं था कोई मौजूद, तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप

संबंधित समाचार