सपा ने महोबा की पांचों सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, पढ़िए किसे मिला टिकट
अमृत विचार, महोबा। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने महोबा जनपद के दो नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में सोमवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही सपा प्रत्याशियों ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद महोबा में अध्यक्ष पद के लिए बैकवर्ड की सीट आरक्षित होने के बाद से समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन लगी थी सभी अपना अपना टिकट फाइनल होने का दावा कर रहे थे। काफी जद्दोजहद और विचार विमर्श के बाद सोमवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर महोबा नगर पालिका से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बाबू मंसूरी नगरपालिका चरखारी से अध्यक्ष पद पर मंजू कुशवाहा नगर पंचायत कुलपहाड़ सीट से बलबीर सिंह यादव, नगर पंचायत कबरई सीट से मारुति साहूऔर खारेला नगर पंचायत से सत्येंद्र प्रताप को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में महोबा सीट से बसपा प्रत्याशी अंजुम खातून पत्नी रियाज राइन ने बसपा के टिकट पर दूसरा स्थान हासिल किया था। जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने भी इस दफा बाबू मंसूरी के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी पर महोबा सीट से दांव लगाया है।टिकटकी घोषणा होने के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है ।अब प्रत्याशी टिकट फाइनल होने के बाद चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। हालांकि कुछ दावेदारों को टिकट न मिलने से वह असंतुष्ट होकर घर बैठ गए इससे पार्टी को थोड़ा बहुत नुकसान होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज: चर्चा बनी अशरफ की लिखी चिट्ठी, कहां है -किसी को नहीं पता
