पूर्व मंत्री राम अचल राजभर की करीबी शारदा राजभर को अकबरपुर से मिला टिकट 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

समाजवादी पार्टी ने घोषित किए तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 

अमृत विचार, अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।जिला मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व प्रमुख सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री राम अचल राजभर की करीबी मानी जाती हैं। इसी तरह नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सपा ने पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती यादव पर भरोसा जताया है।

सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने पत्र जारी कर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर से शारदा राजभर, जलालपुर से खुर्शीद जहां अंसारी तथा टांडा से इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया गया है।वहीं नगर पंचायत क्षेत्र इल्तिफातगंज से शमा परवीन, अशरफपुर किछौछा से दुर्गावती यादव, जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र से निर्मला देवी तथा राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत से विनोद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से परेशान जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और नगर पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: अनुबंध इलेक्ट्रिक बस संचालन समेत 12 विभिन्न प्रस्तावों पर आज लग सकती है मुहर

संबंधित समाचार