सुलतानपुर: ओपीडी की गैलरी में की मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर/अमृत विचार। राजकीय स्वशासी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय में दिखाने आई महिला की ओपीडी गैलेरी में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ एसके गोयल ने परिजनों से पूरी जानकारी ली और शव को एंबुलेंस से घर भेजवाया।

मगलवार को कोतवाली नगर के निराला नगर निवासी निर्मला देवी (69) पत्नी शिव मोहन चैरसिया मेडिकल कॉलेज में दिखाने आई थी। ओपोडी गैलेरी में चिकित्सक को दिखाने के लिए पहुंची कि अचानक तबियत बिगड़ने लगी। वह नीचे गिर गई। चिकित्सक पहुंचकर उनका चेकअप किया तो वृद्धा की मौत हो गई थी। मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा काटा। बवाल की सूचना पाकर घंटाघर चैकी इंचार्ज मुकेश मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। 

इमरजेंसी से बिना इलाज ओपीडी भेजा गया 
मृतक वृद्धा के पुत्र सोनू ने बताया की वह इमरजेंसी में दिखाने गए थे तो वहां तैनात चिकित्सक शांतनु सहाय ने उन्हें ओपीडी में दिखाने के लिए भेज दिया। यहां उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी में कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया। 

जांच कर रही कमेटी इसे भी देखेगी 
सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया की निर्मला देवी को उल्टी की शिकायत थी। उन्हें इमरजेंसी में देखा गया था। जब आराम हुआ तो उन्हे ओपीडी में भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। पिछले दिनों हुई मौत की जांच कर रही कमेटी इसकी भी जांच करेगी। सीएमओ डॉ डीके त्रिपाठी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी सीरियस पेसेन्ट को जब तक सही से आराम न हो जाए तब तक उसे ओपीडी में नहीं भेजा जाएगा।

सप्ताह भर में ओपीडी गैलेरी में हुई तीसरी मौत
12 अप्रैल को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी गैलरी में मुसाफिरखाना से दिखाने आई 70 वर्षीय विदेशी व बंधुआकला निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई थी। दो लोगों की मौत की जांच तीन सदस्यीय  जांच कमेटी कर ही रही थी कि मंगलवार को फिर से एक मौत हो गई। फिलहाल सप्ताह भर के अंदर ओपीडी में तीन मौत होने से लोग दहशत में आ गए है। 

यह भी पढ़ें:-अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर योगी ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा..

संबंधित समाचार