बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए जिलास्तर पर बनाई जाएगी नर्सरी : चंद्रशेखर
रांची। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने कहा है कि मनरेगा से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर और योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए। चंद्रशेखर ने मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा एक बहुआयामी योजना है, जिसके अंतर्गत रोजगार, आवास, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, सिंचाई, सड़क, पौधरोपण इत्यादि से संबंधित कई योजनाओं का संचालन हो रहा है।
ये भी पढ़ें - ईद-उल-फितर पर कैफे अकासा में नए व्यंजनों की पेशकश
मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित करने पर ज्यादा फोकस हो ताकि ग्रामीण इलाके में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। चंद्रशेखर ने कहा कि जिलों के सामने कई चुनौतियां होती हैं। उन्हें समय और परिस्थितियों के अनुकूल तत्काल निर्णय भी लेने होते हैं । ऐसे में आप अपने निर्णय इस तरह लें कि उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा राज्यवासियों मिल सके। मनरेगा कई योजनाओं का समेकित स्वरूप है।
इससे ग्रामीण इलाके की एक बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में जिलों ने अच्छी उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में जहां विकास की गति धीमी है, उसे तेज करने के लिए सभी ठोस कदम उठाए जाने चाहिये। चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इन योजनाओं का अलग-अलग डैश बोर्ड बनाया जाए। डैशबोर्ड पर योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सघन पर्यवेक्षण तथा जिलों को सतत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जो मिशन दल के सदस्य नामित हैं, वे क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरंतर अनुश्रवण करें। क्योंकि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
ये भी पढ़ें - सरदार सरोवर बांध : मेधा पाटकर बोलीं, जीआरए में न्यायाधीशों के सभी पद खाली, 7,000 मामले लंबित
