छत्तीसगढ़: विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों के द्वारा गोलीबारी करना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विधायक का काफिला गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहा था। तभी पदेडा के नजदीक नक्सलियों ने हमला कर दिया। काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

ये भी पढे़ं- पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का होना चाहिए नजरिया - सीएम भूपेश 

 

 

संबंधित समाचार