Kannauj News : संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला युवक का शव, परिजन बोले- आठ दिन से नहीं आया था घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला युवक का शव।

कन्नौज में संदिग्ध हालात में खून से लथपथ युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कन्नौज, अमृत विचार। सड़क किनारे संदिग्ध हालात में एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

थाना ठठिया के जनखत गांव निवासी अमन (25) पुत्र राजेश ठठिया में ई रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान किए था। मंगलवार की सुबह परफ्यूम पार्क के पास बाइक समेत युवक घायलावस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की शादी दो माह पहले सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। वह करीब आठ दिन से घर नहीं आया था। उसके परिवार के लोग हरियाणा में रहते हैं।

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि परिजनों की आशंका गलत है। सुबह किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सुबह दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार