सरकार युवाओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को दिलवाएगी सख्त सजा: गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार युवाओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को सख्त सजा दिलवाना सुनिश्चित गहलोत ने एसओजी द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आज यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों से खिलवाड़ करने वाला किसी भी स्तर का व्यक्ति हो, सरकार उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक के मामले में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा एवं अन्य दो आरोपियों को एसओजी ने हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि एसओजी ने उदयपुर के बेकरिया थाने में दर्ज अभियोग के तहत आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा, आरपीएससी में चालक गोपाल सिंह तथा बाबू लाल कटारा के भांजे विजय कटारा को निरुद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इनसे प्रश्न पत्र आरपीएससी सदस्य द्वारा किस तरह अभियुक्त शेर सिंह को दिया गया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढे़ं- कोलकाता: ‘कॉफी शॉप’ में फर्जी छापेमारी करने वाले पूर्व सिपाही को ED ने किया गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार