आज का राशिफल। 19 अप्रैल, 2023
मेष
आज अपनी कार्य योजना में सुधार लाने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें।
वृष
आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। शारीरिक समस्याओं को हल्के में न लें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में काफी रौनक और उत्साह का वातावरण रहेगा।
मिथुन
आज उच्चाधिकारी के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। संतान को लेकर परेशानी दूर होगी। मित्रों के माध्यम से आपको धन लाभ मिलेगा।
कर्क
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। लोहे के व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे।
सिंह
आज घर का वातावरण थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। सर्दी-खांसी के कारण गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है।
कन्या
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। बिजनेस में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।
तुला
आज आप राजनीतिक संपर्क का लाभ उठाएंगे। पुराने मतभेदों को लेकर समझौता हो सकता है। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ विवाद शांत होगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा। आपकी प्रभावशाली वाणी की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। छिपे हुए प्रेम संबंध व्यक्त हो सकते हैं।
धनु
आज बॉस आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन काफी सामान्य रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी हो सकती है।
मकर
आज कारोबार में आपको अचानक से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। बच्चों की जिद पूरी करनी पड़ेगी। अटके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कुंभ
आज व्यापार में आप जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। दिन की शुरुआत काफी कमजोर रहेगी। प्रेमी जन आपको कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें।
मीन
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। निजी रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। विवाह तय करने को लेकर तुरंत निर्णय लेने से बचें।
