हरदोई : यूजीसी नेट - जेआरएफ परीक्षा में छाए नौ छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कराई थी परीक्षा  

अमृत विचार, हरदोई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित दिसंबर 2022 की यूजीसी- नेट जेआरएफ परीक्षा में महाविद्यालय के नौ छात्र -छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हिंदी विभाग के तीन छात्र-छात्राएं, एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नीलू गुप्ता व तृतीय सेमेस्टर के छात्र मिथिलेश कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित जे.आर.एफ. परीक्षा में  सफलता प्राप्त की है। हिंदी विभाग की छात्रा अंजली शर्मा ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

भूगोल विभाग के छात्र विपिन राठौर, अनुज राठौर, योगेश कुमार, हर्ष गुप्ता व अनुराग वर्मा  ने नेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र हरदीप कुमार ने भी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण  की है। उक्त  छात्र-छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कालेज के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन छात्र-छात्राओं की सफलता से महाविद्यालय के अन्य प्रतियोगी छात्र छात्राओं को सफल होने की सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी, जिससे भविष्य में महाविद्यालय के अन्य छात्र भी विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो कॉलेज का नाम गौरवान्वित करेंगे।

छात्र-छात्राओं की सफलता पर कालेज के  प्रोफेसर संदीप कुमार सिन्हा, प्रो. पुष्पा रानी गंगवार, प्रो. साधना शुक्ला, जे. एस. चौहान ,राकेश सिंह, अमित कुमार, डॉ दीपक राय, डॉ शिवेंद्र सिंह, डॉ. अंकित पाठक, कुश कुमार, मणिपाल  सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, डॉ मिथिलेश सिंह, आर.यू. गोस्वामी, डॉ अरुण मौर्या,  विनय शील  आदि ने शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : बहराइच : पीएचसी के बड़े बाबू को घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा

संबंधित समाचार