बरेली: कॉलेजों ने एक बार फिर समय पर नहीं कराईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षाओं की तिथि निर्धारित करने के बावजूद कॉलेज समय पर आंतरिक व प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराते हैं। इसकी वजह से विश्वविद्यालय को बार-बार तिथि बढ़ानी पड़ती है। परीक्षाएं समय पर नहीं होने से परिणाम में भी देरी होती है। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए, बीसीए व अन्य विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी। अब कॉलेजों को 25 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

विश्वविद्यालय ने एलएलबी और बीएएलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 8 अप्रैल तक कराने की तिथि निर्धारित की थी लेकिन समय पर परीक्षाएं नहीं होने से तिथि बढ़ाकर 17 अप्रैल की गई। अब फिर से तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। इसी तरह से बीबीए, बीसीए, बीलिब व अन्य पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 5 अप्रैल को बढ़ाकर 17 अप्रैल की गई थी। अब इसकी भी तिथि 25 अप्रैल की गई है। इसके अलावा मिड टर्म की परीक्षाओं की भी तिथि बढ़ाई जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 अप्रैल तक करा लें, इसके बाद अंक स्वीकार नहीं होंगे। इसी तरह से बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीकॉम फाइनेंस व फाइनेंशियल सर्विस, एमएसडब्ल्यू, एमलिब की विषम सेमेस्टर और बीएससी कृषि सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 अप्रैल तक कराकर अंक अपलोड करें। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षा में एक छात्र नकल के साथ पकड़ा
बरेली कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। तृतीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर के इतिहास की प्रश्नपत्र की परीक्षा में छात्र हाथ से लिखी पर्चियों से नकल कर रहा था। सचल दल ने छात्र का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कांग्रेस जल्द जारी करेगी पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची

 

 

संबंधित समाचार