बीजेपी मेयर प्रत्याशी को सीएम ने दिये चुनाव जीतने के मंत्र,आर्शीवाद
महापौर प्रत्याशी को अधिकतम जनसंपर्क में सहभागिता पर बल
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महापौर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया । सीएम आवास पर हुई इस भेंट में मुख्यमंत्री योगी ने वार्ड स्तर तक सम्पर्क अभियान चलाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। विशेषकर सभी पार्षद प्रत्याशियों को वार्ड स्तर पर घर-घर संपर्क करना होगा और महापौर प्रत्याशी को भी अधिकतम जनसंपर्क में सहभागिता होनी चाहिए। सामाजिक व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के साथ बैठक करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक वर्गों से संपर्क तेज करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी बड़ी जनसभाओं में स्वयं उपस्थित रहने को कहा । मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राजेश्वरी त्रिपाठी पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र महिला मोर्चा, बीना राज मिश्रा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मीडिया प्रभारी लखनऊ महानगर प्रवीण गर्ग, प्रकाश उपाध्याय पूर्व सह संयोजक चुनाव क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन समिति उपस्थित रहे।
वहीं बाद में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और अवध प्रांत प्रचारक कौशल से भी शिष्टाचार भेट की और चुनाव को भारी मतों से जीतने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।। इसके बाद सुषमा खरकवाल ने पूर्व पार्षद दल नेता हृदय नारायण श्रीवास्तव के जियामऊ निवास और ज्योत्सना श्रीवास्तव के गोमती नगर आवास पर जाकर भेट की । इसके पश्चात प्रदेश के पूर्व मंत्री और सरोजनीनगर सीट से तीन बार के विधायक शारदा प्रताप शुक्ला का निधन जानकारी प्राप्त होने पर बांग्ला बाजार दुर्गा मंदिर में उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। आवास पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों से भेंट की और सभी से क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर भारी मतों से विजई दिलाने के लिए अपील की।
यह भी पढ़ें : हरदोई : यूजीसी नेट - जेआरएफ परीक्षा में छाए नौ छात्र
