UP Nikay Chunav 2023 : गोरखपुर में CM योगी बैठक कर बनाएंगे रणनीति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी में निकाय चुनावों को लेकर प्रथम चरण का मतदान 4 मई को होगा। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर के नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठकें करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालयों में होने वाली इन बैठकों में निकाय चुनावों में जीत के लिए रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश और जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ की हत्या के बाद गोरखनाथ मंदिर के पास भारी पुलिस बल तैनात

संबंधित समाचार