अयोध्या: घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोहान गांव में एक विवाहिता का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की खबर मृतका के मायके वालों …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोहान गांव में एक विवाहिता का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की खबर मृतका के मायके वालों को दी है।

बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप पटवा का विवाह गत वर्ष 2019 मेंं सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय ममता के साथ हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ममता का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के एक आठ माह की पुत्री भी है।

मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा मृतक के मायके वालों को दी गई। सूचना पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआइना और छानबीन किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इस बाबत बीकापुर कोतवाली के प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि प्राम्भिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतका के मायके वाले अगर शिकायत देते हैं तो उसे दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज