Atiq-Ashraf Murder : एसओ शाहगंज समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SIT की पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की वारदात को पुलिस की सुरक्षा में होने के बावजूद अंजाम दिया गया था। ये घटना शाहगंज थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई। आज इस मामले में लापरवाही बरतने वाले एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में पुलिसकर्मियों से एसआईटी पूछताछ कर रही थी। 

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में उन पुलिसकर्मियों से एसआईटी पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान पाए गए सबूतों के आधार पर शाहगंज एसओ अश्वनी कुमार सिंह और 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वही अभी अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है। दोषी पाए जाने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसआईटी ने कल दोपहर में एसओ समेत सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की थी। 
एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।


ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf Murder : चार दिन की रिमांड में आरोपियों से SIT करेगी पूछताछ, इंटेलिजेंस ने दिया है खतरे का Input

संबंधित समाचार