बस्ती: छात्राओं से भोजन बनवाने पर बीएसए व एमडीएम समन्वयक से स्पष्टीकरण तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती। बस्ती सदर स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय डिलिया में अध्ययनरत छात्राओं से भोजन बनवाने के प्रकरण को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन गंभीरता से ले लिया है। डीएम से इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा एमडीएम समन्वयक का स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी की ओर से दोनों अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्यालय में रसोईया एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती है। इसके बावजूद छात्राओं से भोजन तैयार कराना बेहद आपत्तिजनक है और नियमों के विरुद्ध भी है। इससे विद्यालय के शैक्षणिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति  एमडीएम समन्वयक अमित मिश्रा का स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें - सीतापुर: बढ़ती गर्मी से परेशान हुए लोग, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा

संबंधित समाचार