हल्द्वानी: मुख्य बाजार में फ्लाईओवर निर्माण होने से होंगे दुष्परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। व्यापार मंडल की ओर से मुख्य बाजार क्षेत्र से फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर विरोध किया जा चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से फ्लाईओवर का सर्वे कार्य जारी है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों ने एक आवाज में फ्लाईओवर निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई है।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी महानगर के व्यापारी पहले ही उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन बार बार फ्लाईओवर निर्माण की बातें करके हमें और उत्तेजित कर रहा है।

फ्लाईओवर निर्माण की लागत व उससे होने वाले दुष्परिणाम भी पहले देख लेना जरूरी है। फ्लाईओवर निर्माण करने की बजाय रोडवेज और एमओयू के बस अड्डे शहर के बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए। बड़ी बसें, टैक्सियां शहर से बाहर चली हो जाएगी तो शहर में यातायात का दबाव खुद ही कम हो जाएगा। इस मौके पर विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे। 

 

 

संबंधित समाचार