अयोध्या: वेलफेयर सोसाइटी ने 200 जरूरतमंदों को बांटी ईद - किट
अयोध्या, अमृत विचार। ईद के मौके पर जरुरतमंदों को ईद-किट का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में फैजाबाद मुस्लिम वेल्फेयर सोसाइटी की तरफ से 200 जरूरतमंदों को ईद - किट का वितरण किया गया। जिसे पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का आगाज शहर इमाम काजी - ए - शरा मुफ्ती शमशुल क़मर अलिमी ने कुरान पाक की तिलावत से किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद खुदा की इबादत की ही तरह है। हर इंसान को यह नेक अमल करना चाहिए। संचालन हाफिज कारी मारूफ ने किया।
सोसाइटी की तरफ से सदर शाहबाज अहमद, महासचिव सैयद मोहसिन, खजांची मोहम्मद तनवीर, नायब सदर शादाब अहमद, चाँद, शमशाद, आफताब, शहंशाह, तौफीक, बिलाल और सैफ अहमद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला प्रेमी युगल के शव, इलाके में सनसनी
