मुरादाबाद : निर्वाचन अधिकारी आज देंगे प्रतीक चिह्न, इसके बाद जोर पकड़ेगा प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाम वापसी के बाद शुक्रवार को आवंटित होगा चुनाव चिह्न, रिटर्निंग अधिकारी देंगे प्रतीक चिह्न, इसके बाद जोर पकड़ेगा प्रचार

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव चिह्न आवंटन में दलीय प्रत्याशियों को उनके दल को आवंटित चुनाव चिह्न मिलेगा। जबकि निर्दलीय को निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित चिह्न दिए जाएंगे। इसमें कोई निर्दलीय प्रत्याशी हल, रेल का इंजन, ताला चाबी, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत के पंखे का विकल्प दे रहा है। तो कोई फरसा को पसंद बताकर उससे विरोधियों के दावे को काटकर जनता के आशीर्वाद से जीत के लिए जोर लगाएगा। 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने बताया कि नगर निगम के वार्ड पार्षदों और नगर पालिका, नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए कई चुनाव चिह्न है उसमें से ही आवंटन होगा। प्रत्याशियों के विकल्प को भी देखा जाएगा। एक चिह्न एक वार्ड में एक प्रत्याशी को ही आवंटित होगा। शुक्रवार को वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलेंगे ये चुनाव चिह्न 
शटल, पानी का नल, ऊन का गोला, अनार, अलाव और आदमी, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, लट्टू, वायुयान, वृक्ष, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार।

नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के निर्दलीय सभासद उम्मीदवारों को मिलेंगे ये निशान 
ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरु, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पुल, पेंसिल, कुर्सी, बंदूक, मोटर साइकिल, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस।

पंजाबी समाज को भाजपा में महत्व न मिलने पर नाराजगी
मुरादाबाद। पंजाबी कोर कमेटी के राजनीतिक विषयों पर अंतिम निर्णय लेने वाली सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा भवन मंदिर स्टेशन रोड बुध बाजार में हुई। इसमें नगर निगम चुनाव में महापौर और पार्षदों के टिकट वितरण में पंजाबी समाज को महत्व न देने पर नाराजगी जताई गई। संयोजक खैराती लाल मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम चुनाव के टिकट वितरण में भाजपा ने पंजाबी समाज का सम्मान नहीं किया। न तो महापौर का प्रत्याशी इस समाज से घोषित किया और न ही जनसंख्या के अनुपात में पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दिया। केवल एक टिकट देकर रस्म अदायगी की गई है। पंजाबी समाज के निर्दलीय उम्मीदवारों को सत्ता के दबाव में प्रताड़ित किया गया तो पूरा समाज खड़ा होगा। संचालन विजय मदान ने किया। इस दौरान सतीश मदान, हरीश भसीन, विनोद गुंबर, वीरेंद्र अरोड़ा, राजीव गुंबर, संदीप बजाज, डॉ. सुधीर  मिड्ढा, गोपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महापौर पद के प्रत्याशी सैय्यद सलीम अख्तर निर्दलीय का नामांकन वापस, अब मैदान में 12 दावेदार

संबंधित समाचार