IPL 2023: धीमी ओवर गति के लिए KL Rahul पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने बुधवार की रात को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 10 रन से जीत दर्ज की थी। 

आईपीएल ने बयान में कहा, टीम का वर्तमान सत्र में धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह पहला अपराध है और इसलिए कप्तान राहुल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

आईपीएल का लक्ष्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है लेकिन धीमी ओवर गति एक मुद्दा बनता जा रहा है जिसके कारण मैच चार घंटे से भी अधिक समय तक खिंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : बेन स्टोक्स के फिट होने से CSK की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उम्मीदें बढ़ीं 

 

संबंधित समाचार