बरेली: वेबिनार के माध्यम से दी कोरोना से बचाव की जानकारी
बरेली,अमृत विचार। इंटरडिपेडेंट बैप्टिस्ट चर्च के तत्वाधान में आनलाइन कोविड-19 के बचाव व जानकारी के लिए एक वेबिनार आयोजित किया गया। इसमे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग डिपार्टमेंट के फैकल्टी मेंबर्स ने कोविड-19 के निवारण के बारे में जानकारी दी। इसमें फैकल्टी ऑफ नर्सिंग केजीएमयू लखनऊ अनुग्रह चरन, दिल्ली जेएचपीआईईजीओ के कार्यक्रम …
बरेली,अमृत विचार। इंटरडिपेडेंट बैप्टिस्ट चर्च के तत्वाधान में आनलाइन कोविड-19 के बचाव व जानकारी के लिए एक वेबिनार आयोजित किया गया। इसमे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग डिपार्टमेंट के फैकल्टी मेंबर्स ने कोविड-19 के निवारण के बारे में जानकारी दी।
इसमें फैकल्टी ऑफ नर्सिंग केजीएमयू लखनऊ अनुग्रह चरन, दिल्ली जेएचपीआईईजीओ के कार्यक्रम ऑफिसर अभिलाषा डोनाल्ड राफेल, फैकल्टी ऑफ नर्सिंग केजीएमयू लखनऊ की हिना विलियम व लविना सैमुअल ने कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी देने के साथ ही सामान्य निवारक उपायों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन पादरी विशाल सैमुअल ने किया। इस मौके पर पादरी डा. विलियम सैमुअल, पादरी डॉ. विलियम सैमुअल, मीडिया प्रभारी राजकुमार आदि मौजूद रहे।
