UP Nikay Chunav 2023 : अयोध्या में आम आदमी पार्टी से कुलभूषण बने महापौर प्रत्याशी
पार्षद पदों के लिए भी घोषित हुए उम्मीदवार
अमृत विचार, अयोध्या। दिल्ली और पंजाब मॉडल के साथ नगरीय निकाय चुनाव में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को नगर निगम से महापौर पद के लिए कुलभूषण साहू को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ पार्षद पदों के लिए भी 15 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है है।
शहर के रीडगंज स्थित चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या नगर निगम से मेयर पद के लिए इं. कुलभूषण साहू को उम्मीदवार को घोषित किया है। इसी साथ पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि कृष्णा नगर वार्ड से मोहम्मद फहीम, सरदार पटेल नगर वार्ड से शिव कुमारी वर्मा, नानक पुरा वार्ड से वंदना यादव, झारखंडी वार्ड से गायत्री मिश्रा, शिवाजी नगर वार्ड से रितु गुप्ता, मनीराम दास छावनी वार्ड से गुड़िया रानी, विवेकानंद वार्ड से इकबाल इदरीसी, अभीरामदास वार्ड से मोहम्मद आसिफ, पुरुषोत्तम नगर वार्ड से कुसुम देवी, वशिष्ट कुंड वार्ड से अंजली यादव, आचार्य नरेंद्र देव वार्ड से विवेक कुमार वर्मा, सावरकर नगर वार्ड से सिराज अहमद, हनुमान कुंड वार्ड से कलावती, देवकली वार्ड से समीर मिश्रा, रामकोट वार्ड से संगीता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी बची हुई सीटों पर जल्द उम्मीदवारों का नाम जल्द ऐलान करेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रभारी जुल्फिकार आलम, मोहित महाराज, आसिफ सिद्दीकी, शारजाह मास्टर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - आगरा में एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दाखिल हुआ युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
