मुरादाबाद : दिल्ली की महिला अधिवक्ता पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गलशहीद थाना प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली की महिला अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जिले के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

गलशहीद थाना प्रभारी ने तहरीर देकर बताया कि दिल्ली की महिला अधिवक्ता ट्वीटर प्लेटफार्म पर एक्टिव है। यूपी के मुख्यमंत्री, डीआइजी व मुरादाबाद पुलिस के ट्विटर हैंडिल को लिंक करते हुए अधिवक्ता ने एक युवक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में काजीपुरा गांव निवासी व दवा व्यवसायी जहांगीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके खिलाफ अभद्र व अश्लील टिप्पणी की है।

आरोपी की अभद्र टिप्पणी के कारण उन्हे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी व अपमान का सामना करना पड़ा। ट्वीटर हैंडिल के माध्यम से पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी जहांगीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट के तहत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

 एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गलशहीद थाना प्रभारी की तहरीर पर जहांगीर हुसैन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कटघर थाने के अपराध निरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: प्रधानाचार्य ने नहीं करने दी जांच, वापस लौटी टीम

संबंधित समाचार