बरेली: पहले एक साल में लगती थी सिरम की 10 डोज, अब रोज जरूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुत्तों और बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। 300 बेड अस्पताल स्थित एंटी रेबीज वैक्सीन केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष कुत्तों के काटने से गंभीर घायल मरीजों की संख्या में भी बढ़ी है। बीते वर्ष जहां पूरे साल में एआरवी सिरम की 10 डोज भी नहीं लग पाती थीं, जबकि इस वर्ष की शुरुआत से ही एक दिन में तीन से छह मरीज रोज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें सिरम लगाने की जरूरत पड़ रही है।

मामले बढ़ने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल कॉरपोरेशन को पत्र भेजकर एआरवी सिरम की 100 डोज उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि सिरम की उपलब्धता की जा रही है। मरीजों की सहूलियत के लिए मांग की गई है। वहीं जानवरों के काटने के गंभीर मामलों की संख्या भी बढ़ी है।

ये भी पढे़ं- बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में हुई दंत प्रदर्शनी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता