दिल्ली सरकार ने एमसीडी स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए- आतिशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आतिशी(फाइल फोटो)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित स्कूलों के विकास के लिए बृहस्पतिवार को 400 करोड़ रुपये जारी किए। शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।

आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि एमसीडी स्कूलों में करीब नौ लाख छात्र पढ़ते हैं।

उन्होंने कहा, “शिक्षा हमेशा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार ने हमेशा शिक्षा के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य एमसीडी स्कूलों को बेहतर बनाना है।” मंत्री ने कहा, "एमसीडी निधि को बढ़ाकर 1,700 करोड़ रुपये कर दिया गया है और आज हम 400 करोड़ रुपये जारी कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद 

संबंधित समाचार