अलविदा की नमाज पर कल बदला रहेगा यातायात, पढ़िए क्या होगा ट्रैफिक प्लान
अमृत विचार, लखनऊ। मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को 12.45 बजे आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा व 13 बजे टीले वाली मस्जिद पर नमाज अदा की जायेगी। प्रात: 10 बजे से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
इधर से न गुजरें-
1- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला डालीगंज रेलवे क्रांसिंग तिराहे से कोई भी यातायात पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज से बायें मुडकर चौराहा न निरालानगर से आईटी की ओर होकर जा सकेंगे।
2- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर की नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात पक्कापुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पुल से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
3- हरदोई रोड/ बालागंज से आने वाला यातायात बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
4- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घण्टाघर होते हुए बड़ा इमामबाडा, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल कास (कमला नेहरू), शाहमीना या नीबू पार्क (समी गेट चौकी चौराहे नया पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
5- नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहे से सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
6. नीबू पार्क फ्लाई ओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सके ंगे।
7- चौक तिराहे से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल कास (कमला नेहरू) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
8- मेडिकल कास (कमला नेहरू) धौराहे से सामान्य यातायात फूल मण्डी, खुनखुन जी गल्र्स कालेज होकर नीमू पार्क (समी गेट चौकी) चौराहे की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
09- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस जीप, कार, स्कूटर, मोटरसाईकिल पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात आईटी, कपूरथला, पूरनिया होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
11- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, बडा इमामबाडा की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह शाहमीना तिराहे से बॉयें मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
ये भी पढ़ें - अमेठी में गरीब के आशियाने पर चला बुल्डोजर, मकान मालिक का आरोप नहीं दिया नोटिस
