UP में कोरोना वायरस से संक्रमित 5 लोगों की मौत, लखनऊ में मिले सबसे ज्यादा मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 840 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वही 5 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर 165 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 3 दिन के अंदर पूरे प्रदेश में करीब 9 लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने की बात सामने आई है। बीते 24 घंटे में जिन जिलों में कोरोना संक्रमण से मौतें हुई हैं उनमें गाजियाबाद, जौनपुर, गाजियाबाद, सीतापुर और चंदौली जिले शामिल हैं।

लखनऊ में 165 नये मरीज
राजधानी लखनऊ में 165 नए मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जिसमें आलमबाग-24, चिनहट-24, अलीगंज-22, एनके रोड-18, सरोजनीनगर-18, इन्दिरानगर-12,सिल्वरजुबली-11, गोसाईगंज-8, ऐशबाग-6, टूडियागंज-5 मरीज मिले हैं। वहीं 128 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। जिले में कोविड एक्टिव केसों की संख्या-1064 है।

ये भी पढ़ें - बहराइच: सो रहे लोगों पर मिट्टी की दीवार गिरी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

संबंधित समाचार