IPL 2023 Photos : माथे पर बिंदी, चेहरे पर मुस्कान और RCB खिलाड़ियों संग मस्ती...पंजाब किंग्‍स की हार के बाद छाईं प्रीति जिंटा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुरुवार पंजाब किंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच गुरुवार को मोहाली में आईपीएल 2023 का 27वां मुकाबला खेला गया। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया। आरसीबी की यह छह मैचों में तीसरी जीत रही। मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में विराट कोहली 556 दिन बाद आईपीएल मैच में कप्तानी करते नजर आए। पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। वह फैंस के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं।

5

प्रीति जिंटा 3

साथ ही मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने बैंगलोर के खिलाड़ियों से मुलाकात की। फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के साथ भी प्रीति जिंटा ने मैच के बाद बातचीत की।

1

प्रीति जिंटा

साथी ही प्रीति जिंटा ने विराट कोहली से भी मुलाकात की। अब फैंस उनकी मुस्कान पर फिदा हो गए हैं। विराट कोहली के साथ पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

2

प्रीति जिंटा 2

वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने अपना कमाल दिखाया। सिराज ने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके कारण पंजाब की पूरी टीम 18.2 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सिराज

फाफ डू प्लेसिस (56 गेंद में 84 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और विराट कोहली (47 गेंद में 59 रन, पांच चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 137 रन की साझेदारी से आरसीबी ने चार विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम की 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। 

ये भी पढ़ें:  IPL 2023 : लॉकडाउन के दौरान कड़ी मेहनत से शीर्ष फॉर्म हासिल करने में मदद मिली, RCB की जीत के बाद सिराज ने दी प्रतिक्रिया

संबंधित समाचार