अब UP पुलिस बिकवायेगी गुणवत्तापूर्ण अंडे, Social Media पर तेजी वायरल हो रहा यह सरकारी आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी पुलिस का एक नया फरमान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र के मुताबिक अब यूपी पुलिस को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है।  

जानकारी के मुताबिक, यूपी के आईजी लॉ एंड ऑर्डर की तरफ से जारी यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जनता को अच्छी क्वालिटी के अंडे मिले इसके लिए यूपी पुलिस अच्छी गुणवत्ता वाले अंडे बिकवाएगी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा साल 2022 में नई कुक्कुट विकास नीति लाई गई थी। इस योजना का उद्देश्य है प्रदेश को अंडा उत्पदान में आत्मनिर्भर बनाना। इस नीति के अनुसार सरकार ने 5 सालों में 700 पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने के साथ-साथ प्रतिदिन 1.90 करोड़ अंडे के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 

यह भी पढ़ें:-अतीक हत्‍याकांड के बाद अचानक बंद हुए 800 मोबाइल नंबर! खंगाली जा रही माफियाओं की कुंडली

संबंधित समाचार