MJPRU ने दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी, समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगा। विश्वविद्यालय ने दिशा समिति के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय इससे पहले भी कई संस्थानों से एमओयू कर चुका है, जिसमें कई दूसरे देशों के भी विश्वविद्यालय हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय समिति कक्ष में कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुए समझौते के तहत विश्वविद्यालय दिव्यांग छात्रों को समर्पित दिशा स्कूल का संचालन और रखरखाव करेगा। 

समझौता ज्ञापन पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, दिशा स्कूल की निर्देशिका पुष्पा गुप्ता और सचिव रजनी अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज जोगी नवादा की तरह ही दिशा स्कूल को भी आगे बढ़ाएगा एवं कक्षा केजी से लेकर पीजी तक दिव्यांग छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था करेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर डॉ श्रीमती रजनी अग्रवाल, सचिव दिशा समिति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, सीए राजीव अग्रवाल, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. एसके पांडेय, प्रो. एसएस बेदी, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. संजय गर्ग, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. जेएन मौर्य, डॉ. एके सिंह, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. विनय ऋषिवाल, डॉ. अमित सिंह, तपन वर्मा और सुधारक मौर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज

संबंधित समाचार