बरेली: पांच ब्लाकों में बढ़ी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की संख्या, कुल 232 पंजीकृत...संख्या 500 से अधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। जनपद में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पांच ब्लाकों को चिन्हित किया है। इसमें आलमपुर जाफराबाद, आंवला, बहेड़ी, शेरगढ़ और मीरगंज शामिल हैं। इन स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार जिले भर में कुल 232 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं, मगर इनकी संख्या 500 से अधिक है।

शेरगढ़ के एक निजी अस्पताल में बिना पंजीकरण के सेंटर संचालित हो रहा था। सेंटर पर की गई मरीज की जांच की रिपोर्ट वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आए थे। पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जा रही है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नर्सों को सदैव अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए: डॉ. केशव

संबंधित समाचार