बरेली: पांचवे दिन महापौर प्रत्याशी समेत 472 नामांकन पत्र दाखिल, खरीदे गए 314 पर्चे
बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन आखिरकार मेयर पद के लिए खाता खुल गया। शुक्रवार को सपा उम्मीदवार संजीव सक्सेना ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद के पदों पर 313 दावेदारों ने पर्चे भरे हैं। जबकि पांचवे दिन अलग-अलग पदों के लिए 472 पर्चे खरीदे गए।
शुक्रवार दोपहर जिस वक्त संजीव सक्सेना ने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे थे, उसी वक्त डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया समेत अन्य अफसरों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद चले गए। सपा प्रत्याशी ने पर्चे दाखिल करने के साथ ही तीन नामांकन पत्रों को खरीदा भी है।
शुक्रवार को पर्चा दाखिल करने वालों में एक मेयर पद और पार्षद के 61 उम्मीदवार शामिल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6, सभासद के लिए 139, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 35, सभासद के लिए 230 समेत कुल 430 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
वहीं पार्षद के 91, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य के लिए 62, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 34, सदस्य पद के लिए 92 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। अब तक मेयर के 33, पार्षद के 758, नगर पालिका अध्यक्ष के 105, सभासद के 689, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 337, सभासद के 1329 पत्रों की खरीदारी की गई है। सभी पदों को मिलाकर अब तक 3251 पर्चे बिक चुके हैं।
शनिवार, रविवार को भी नामांकन पत्रों की खरीदारी और बिक्री पूर्ववत जारी रहेगी। निर्वाचन के कार्य पहले की तरह होते रहेंगे। सरकारी अवकाश की वजह से निर्वाचन संबंधी किसी भी कार्य पर कोई रोक नहीं है---नहने राम, अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
यह भी पढ़ें- Bareilly: मौत के बाद भी लंबे समय से पुलिस रिकॉर्ड में 10 हिस्ट्रीशीटर
